तुम्हे अपना बनाने को जी चाहता है,
एक बार छू जाने को जी चाहता है |

सदियों से तुमको यूं ढूँढा है मैंने
बस एक बार पाने को जी चाहता है |

निगाहें उठाने की जुर्रत भी की,
कि निगाहें मिलाने को जी चाहता है |

वीराने में फिर एक खनक सी तो हो
तुम्हे फिर हँसाने को जी चाहता है |

कई बार सोंचा कि तुमसे कहूं
तुम्हे पास लाने को जी चाहता है |

मगर इस दूरी में भी वो कसक है
फिर तरस जाने को जी चाहता है |

ये जाना कि किस्मत नहीं तुम हमारी
मगर आजमाने को जी चाहता है |

~Yours Truly

2 Comments:

Blogger Unknown said...

Kai baar zindagi aage nikal jaati hai
aur humari hansi humari kismat se choot jaati hai...

Jee lo apni zindagi
Badal toh apni kismat
palat kar cheen lo apni hansi...

kya pata woh tumhara hi intezaar kar rahi ho
saat samundar paar saat janmon ke liye...

12:49 AM  
Blogger Madhu Dutta said...

N somebody can't handle long distance relationship.

12:10 AM  

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home